फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: सुभासपा कार्यकर्ताओं ने शिवपुर थाना प्रभारी पर लगाया बदसलूकी का आरोप, सीपी को सौंपा पत्रक

Wed, 15 Mar 2023 11:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय ने कहा कि 15 साल के एक बच्चे को पुलिस शिवपुर थाने ले गई थी
विज्ञापन
सुभासपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से मुलाकात कर उन्हें पत्रक सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय ने कहा कि 15 साल के एक बच्चे को पुलिस शिवपुर थाने ले गई थी। उसी के संबंध में जानकारी के लिए पार्टी के प्रदेश स्तरीय दो पदाधिकारी शिवपुर थाने गए थे।

विज्ञापन


दोनों पदाधिकारियों द्वारा परिचय बताने के बाद भी शिवपुर थाना प्रभारी और एक दरोगा ने उनके साथ बदसलूकी की। पुलिस आयुक्त ने कहा कि प्रकरण की जांच एसीपी कैंट को सौंपी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त से मुलाकात के बाद सुभासपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर हम लोगों के साथ न्याय नहीं हुआ तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें