वाराणसी। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में सावन मेला आयोजित हुआ। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को श्रावणी फुहार का एहसास कराया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने सभी को अपनी मोहक अदाओं से मोहित कर दिया।
इस दौरान बच्चों ने नृत्य के जरिए वाह्य आडंबर पर करारा प्रहार किया। कार्यक्रम में आई महिला अभिभावकों ने मेहंदी रचाई। चेयरमैन दीपक बजाज ने कहा कि सावन माह को सभी माह में उत्तम माना गया है। प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने कहा कि भगवान शिव हमें अनुशासन एवं शुभ कर्म करने का संदेश देते हैं। इस अवसर पर विदयालय के चेयरमैन निदेशक श्यामसुंदर बजाज, उमा बजाज, संगीता बजाज, अनुराधा बजाज, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना, प्रियंका मुखर्जी रहे। संचालन सुब्धा केलकर एवं राशि बहल ने किया।
सन वैली स्कूल भोजूबीर में रविवार को सावन की महफिल सजाई गई। हरे पधिानों में सज-धजकर आए बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन डॉ. बीके सिंह ने किया। कार्यक्रम में निदेशिका डॉ. बबिता सिंह, सह निदेशिका सोनाक्षी सिंह, सह समन्वयक अनुपमा शुक्ला आदि मौजूद रहे।