फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डमरुओं की डम-डम के बीच कलशयात्रा में गूंजा हर-हर महादेव

विज्ञापन
वाराणसी में रविवार को दुर्गाकुड स्थित धर्मसंघ में गौरी केदारेश्वर जलाभिषेक यात्रा में शामिल लो?
विज्ञापन
वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल के तत्वावधान में चल रहा आठ दिवसीय करपात्र प्राकट्योत्सव रविवार को गौरी केदारेश्वर जलाभिषेक यात्रा के साथ संपन्न हो गया। रविवार को डमरुओं की डम-डम के बीच कलशयात्रा गुरुधाम, चेतमणि चौराहा, विजया तिराहा, भेलूपुर, सोनारपुरा होते हुए केदारघाट पहुंची।
विज्ञापन

धर्मसंघ परिसर से विशाल शोभायात्रा प्रात:काल आठ बजे निकली। शोभायात्रा में सबसे आगे बटुक धर्मसंघ का बैनर लिए चल रहे थे। पीछे वाहन पर करपात्री जी महाराज का भव्य चित्र रखा गया था। बैंड बाजे वाले रघुपति राघव राजा राम की धुन बजाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर चल रहे थे। उनके पीछे बग्घी पर धर्मसंघ पीठाधीश्वर शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज सवार थे। यात्रा में शामिल हाथी हर किसी के आकर्षण का केंद्र रहे। के दार घाट पहुंचने पर पं. जगजीतन पांडेय के आचार्यत्व में गौरी केदारेश्वर का विधिवत पूजन किया गया। बाबा का 111 कलशों के जल से अभिषेक किया गया। शोभायात्रा में मनोज पांडेय, नवीन दुबे, यशोवर्धन त्रिपाठी, राजमंगल पांडेय, रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे। डमरूदल का नेतृत्व मनोज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें