ऑटो और ई-रिक्शा के लिए प्रस्तावित मार्ग
- गोलगड्डा तिराहा से चौकाघाट से लकड़ीमंडी से संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से अमर उजाला तिराहा से लहुराबीर से कबीरचौरा से मैदागिन से विश्वेश्वरगंज से गोलगड्डा तिराहा से पुनः चौकाघाट।
- लहुराबीर से जयसिंह चौराहा से मलदहिया चौराहा से साजन तिराहा से सिगरा से रथयात्रा से महमूरगंज से मंडुवाडीह चौराहा से भिखारीपुर से सुंदरपुर से नरिया से मालवीय चौराहा से लंका तक।
- लंका से नरिया से सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्ल्यू से मंडुवाडीह से लहरतारा से कैंट रेलवे स्टेशन तक और इसी मार्ग से वापसी।
- लंका से नरिया से सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहा से बीएलडब्ल्यू से मंडुवाडीह से लहरतारा से चांदपुर से तक और इसी मार्ग से वापसी।
- अंधरापुल से नंदेसर से मिंट हाउस तिराहा से आंबेडकर चौराहा से जेपी मेहता से दैत्रावीर से भोजूबीर से गिलट बाजार तक और इसी मार्ग से वापसी।
- चौकाघाट से ताड़ीखाना से मकबूल आलम रोड से खजुरी तिराहे से दाएं पांडेयपुर तक और इसी मार्ग से वापसी।
शनिवार रात से मंगलवार सुबह तक नो व्हीकल जोन
- - मैदागिन से गोदौलिया तक।
- - बेनिया से मुर्गा गली मोड़ से लंगड़ा हाफिज मस्जिद से रामापुरा से गोदौलिया तक।
- - गुरुबाग तिराहा से लक्सा से रामापुरा से गोदौलिया तक।
- - पियरी चौकी से बेनिया तिराहा तक।
- - ब्राडवे तिराहा से सोनारपुरा से मदनपुरा से गोदौलिया तक।
- - सूजाबाद से भदऊंचुंगी से विशेश्वरगंज से मैदागिन तक।
- - लंका से सामने घाट तक।
कांवड़ियों के लिए बनवाई जा रहीं सड़कें।
- फोटो : अमर उजाला
बाहर से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान
- - चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को जिनको वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर की तरफ जाना है, वह नेशनल हाइवे-2 से राजातालाब होकर रिंग रोड से जाएंगे।
- - गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को जिन्हें वाराणसी होकर चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर जाना है, वे रिंग रोड होकर हरहुआ, राजातालाब से नेशनल हाइवे-2 के माध्यम से जाएंगे।
- - प्रयागराज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को जिनको वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर जाना होगा वह नेशनल हाइवे-2 से राजातालाब होकर रिंग रोड के माध्यम से जाएंगे।
- - भदोही की तरफ से आने वाले वाहनों को जिनको वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर की तरफ जाना होगा, वह परमपुर से रिंग रोड के माध्यम से जाएंगे।
वाहन पार्किंग स्थान
रोहनिया क्षेत्र में भाष्करा पोखरा, मुड़ैला व जगतपुर इंटर कॉलेज का मैदान, लक्सा क्षेत्र में मजदा टॉकीज, आदमपुर क्षेत्र में काशी रेलवे स्टेशन की पार्किंग, बसंता कॉलेज कट के सामने पानी की टंकी के नीचे व भदऊं चुंगी के दाएं रेलवे के मैदान में, कोतवाली क्षेत्र में टाउनहाल पार्किंग मैदागिन, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के सामने मैदागिन व मच्छोदरी पार्क मैदान, चेतगंज क्षेत्र में क्वींस इंटर कॉलेज का मैदान, सिगरा क्षेत्र में काशी विद्यापीठ परिसर में और भेलूपुर थाना क्षेत्र में बाबा कीनाराम आश्रम के सामने सड़क की दोनों पटरियां।