फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Purnima 2024: काशीवासी काशीपुराधिपति को झूलाएंगे झूला, महंत आवास से जाएगी बाबा विश्वनाथ की पालकी यात्रा

Sun, 18 Aug 2024 04:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सावन पूर्णिमा पर काशीवासी काशीपुराधिपति को झूला झुलाएंगे। इस दौरान महंत आवास से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक बाबा विश्वनाथ की पालकी यात्रा जाएगी। पूर्व महंत के निधन के बाद उनके पुत्र पं. वाचस्पति तिवारी लोकपरंपरा निभाएंगे। 
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन पूर्णिमा पर काशीवासी काशीपुराधिपति को सपरिवार झूला झूलाएंगे। टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास से बाबा विश्वनाथ की पंचबदन रजत प्रतिमा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जाएगी। मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के निधन के बाद चौथी पीढ़ी परिवार की अनवरत चली आ रही परंपरा को निभाएगी।

विज्ञापन


महंत आवास पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को टेढ़ीनीम महंत आवास (गौरा-सदनिका) पर पं. वाचस्पति तिवारी ने बताया कि मंदिर की स्थापना काल से ही मेरे पूर्वज मंदिर से जुड़ी परंपराओं को निभा रहे हैं। अन्नकूट, रंगभरी और श्रावण पूर्णिमा के अनुष्ठान महंत आवास से होते रहे हैं। महंत परिवार की परंपरा अनवरत जारी रहेगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास से जुड़ी हर परंपरा काशीवासियों की अपनी परंपरा है। काशीवासियों के सहयोग से सभी परंपराओं का निर्वाह पूर्ववत किया जाता रहेगा।

श्रावण पूर्णिमा पर काशीपुराधिश्वर बाबा विश्वनाथ को सपरिवार झूला पर विराजमान कराने की परंपरा का निर्वाह किया जाएगा। 19 अगस्त को बाबा के झूलनोत्सव पर महंत आवास से काशी विश्वनाथ मंदिर तक पालकी यात्रा परंपरागत तरीके से निकाली जाएगी। इससे पूर्व टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर बाबा भक्तों को दर्शन देंगे।

विज्ञापन

महंत आवास पर होगा बाबा का झांकी दर्शन

श्रावण पूर्णिमा पर बाबा की पंचबदन प्रतिमा को विश्वनाथ मंदिर में झूले पर विराजमान कराए जाने से पहले महंत आवास पर बाबा के झांकी दर्शन होंगे। टेढ़ीनीम स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ की पंचबदन प्रतिमा का विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन किया जाएगा। महंत आवास पर मध्याह्न 12:00 बजे से सायं चार बजे तक झांकी के दर्शन होंगे। इस दौरान शिवांजलि के अंतर्गत भक्ति संगीत का कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन

मां पार्वती और गणेश के साथ बाबा होंगे झूले पर विराजमान

श्रावण पूर्णिमा (19 अगस्त) पर मंदिर की स्थापना काल से चली आ रही लोक परंपरा के अंतर्गत बाबा को माता पार्वती और भगवान गणेश के साथ झूले पर विराजमान कराया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर में झूलनोत्सव सायंकाल साढ़े पांच बजे के बाद आरंभ होगा। दीक्षित मंत्र से पूजन के बाद सर्वप्रथम गोलोकवासी डॉ. कुलपति तिवारी के पुत्र वाचस्पति तिवारी और महंत परिवार के सभी सदस्य बाबा को झूला झुलाएंगे। महंत आवास पर होने वाले आयोजन के लिए शहर के कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें