फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मेला : एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीम तैनात, 24 घंटे सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 11वीं एनडीआरएफ ने एक अतिरिक्त बाढ़ एवं जल-राहत टीम तैनात की है। टीम अत्याधुनिक बचाव उपकरणों, मोटरबोट, जल एंबुलेंस और अन्य जीवनरक्षक संसाधनों के साथ 24 घंटे सतर्कता से कार्य कर रही है। एनडीआरएफ की एक विशेष टीम वर्षभर गंगा घाट पर 24 घंटे तैनात है।
विज्ञापन

कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट ने रविवार को तैनाती स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने एनडीआरएफ टीमों की परिचालन तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उपलब्ध बचाव उपकरणों, मोटरबोट और जल एम्बुलेंस की कार्यशीलता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तैनात कार्मिकों को सावन मेला अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी समन्वय और उच्च स्तर की पेशेवर दक्षता पर जोर दिया। नौका विहार के दौरान जीवन रक्षक जैकेट का अनिवार्य उपयोग करने की अपील की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें