Varanasi News: काशी में श्रद्धालुओं के आवागमन को लेकर गोदौलिया पर उनकी सुविधा के लिए ऐसी पहल की गई है, जिससे श्रद्धालु सड़क पर चलेंगे और नीचे नाला मरम्मत का काम होगा।
रोपवे की पाइलिंग के दौरान गोदौलिया का घोड़ा नाला टूट गया था। इसकी मरम्मत जल निगम ने शुरू कराई है। सावन में आने वाली भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखकर तय किया गया है कि नीचे मरम्मत का काम चलता रहेगा। इस दौरान ऊपर सड़क पर श्रद्धालु भी आराम से आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विचार किया गया है। यहां पर पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, यातायात, रोपवे की कार्यदायी एजेंसी एनएचएमएल, जल निगम, बिजली विभाग, जलकल के अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
काम कराने वाले विशेषज्ञ इंजीनियरों के अनुसार देवा इन होटल के समीप दूध सट्टी के सामने लोहे की चौड़ी पाइप डालकर मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस नाले के आसपास के जो भी मैनहोल के ढक्कन हैं। उन्हें खोलकर जहरीली गैस बाहर निकाल दी गई है। इन्हीं मैनहोल के जरिये अंदर ऑक्सीजन भी जा रही है। इस दौरान मरम्मत का काम किया जा रहा है। बारिश के समय इसमें सीवर का दबाव बढ़ जाता है।
विज्ञापन
इस दौरान काम बंद कर दिया जाता है। जब सामान्य मौसम होता है, तब यहां मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। अंदर 25 फीट में नाला क्षतिग्रस्त हुआ है। इसकी मरम्मत के दौरान सुरक्षा के सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। इसकी मरम्मत में अभी 15 से 20 दिन और लगेंगे।
बारिश या कोई और अड़चन आई तो दिन बढ़ सकते हैं। सावन को ध्यान में रखकर पीडब्ल्यूडी ने बाकी जगहों पर सड़कों की मरम्मत बिटुमिन से की है। यहां पर इंटरलॉकिंग से जरिये मरम्मत की गई है ताकि जरूरत पड़ने पर इंटरलॉकिंग हटाकर खोदाई की जा सके।