फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: सावन के दूसरे दिन भी बाबा विश्वनाथ का दरबार बम-बम, इतने भक्तों ने किया जलाभिषेक

Wed, 05 Jul 2023 09:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सावन के दूसरे दिन भी काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। हर कोई बाबा के दर्शन को आतुर था। धाम में हर ओर हर हर महादेव... की गूंज सुनाई दे रही थी। बुधवार को डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिव की नगरी काशी पर सावन का रंग चढ़ गया है। शिव का धाम बोल-बम... और हर-हर महादेव... के जयकारे से गूंज रहा है। पूर्वांचल के साथ ही देश के कई राज्यों से शिवभक्तों का रेला बाबा दरबार में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहा। सावन के दूसरे दिन बुधवार को भी 1.5 लाख शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। गंगा द्वार पर श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ रही। सावन के पहले दिन मंगलवार को ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे।

विज्ञापन


मंगला आरती के बाद बुधवार को दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। कांवरियों और श्रद्धालुओं की कतार पहले से लग गई थी। शयन आरती तक डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में जलाभिषेक किया। आंध्र प्रदेश से 150 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था दोपहर में बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचा।
ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी परिसर में उर्स और मजार पर चादर चढ़ाने की मांग पर अगली सुनवाई 11 अगस्त को
विज्ञापन


पूर्वांचल के जौनपुर, गाजीपुर, भदोही और चंदौली से आए कांवरियों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान करने के बाद बाबा के दर्शन किए।  हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा का झांकी दर्शन किया। उधर बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, शूलटंकेश्वर, केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, जागेश्वर महादेव सहित अन्य शिवालयों में भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए कतार लगी रही।

दो करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सावन में बाबा दरबार में आने वाले शिवभक्तों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के चारों द्वार से प्रवेश और निकास के इंतजाम हैं। सेवादारों को भी पानी और श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात किया गया है। इस बार सावन दो महीने का है। दो करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

फूलों के दाम में रही तेजी

सावन शुरू होने के साथ ही गेंदा व मदार की माला महंगी बिकी। छोटे व बड़े गेंदे की माला 20 से 40 रुपये तो मदार की माला 15 से 20 रुपये तक बिकी। इंग्लिशिया लाइन और बांसफाटक फूल मंडी में भी फूल और माला के भाव में तेजी रही। बेलपत्र भी डेढ़ सौ रुपये किलो, गुलाब डेढ़ सौ रुपये किलो बिका। बेला की माला एक हजार से 12 सौ रुपये सैकड़ा विका।
विज्ञापन

डीसीपी बोले- श्रद्धालुओं को साथ सहज व्यवहार करें पुलिसकर्मी

काशी विश्वनाथ धाम में बुधवार को डीसीपी सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी ने ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा श्रद्धालुओं के साथ सहज व्यवहार करें। साथ ही उनकी सुविधा का ध्यान रखें। डीसीपी ने बताया कि धाम में पुलिसकर्मी पहले से सहयोगी की भूमिका में रहे हैं। जनवरी 2023 से जून तक 9100 बिछड़े दर्शनार्थियों को उनके परिजनों से मिलवाया गया। 1005 जरूरतमंदों को सहायता की गई। 51 दर्शनार्थियों के खोये कीमती सामान सौंपे गए। बैठक में एडीसीपी सुरक्षा वीरेंद्र कुमार, दयावती मोदी अकादमी के प्रधानाचार्य रंजय रॉय भी मौजूद थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें