प्रयागराज से बनारस आने वाले हल्के और सवारी वाहन अपनी दाहिने लेन पर चलते हुए कछवारोड़, राजातलाब, मोहनसराय, बाईपास से डाफी, अमरा अखरी से नीचे उतरकर शहर में चितईपुर चौराहा, भिखारीपुर, नरिया, बरेका गेट बनारस रेलवे स्टेशन तक आ जा सकेंगे। इसके अलावा शहर के चार इलाकों को नो व्हीकल जोन बनाया गया है।
प्रतिबंधित वाहन क्षेत्र
मैदागिन से गोदौलिया सोनारपुरा चौराहे तक, गुरुबाग से रामापुरा, बेनियाबाग तिराहे तक, ब्राडवे तिराहा से सोनारपुरा होकर गोदौलिया तक, भेलूपुर से रामापुरा चौराहे तक श्रावण माह तक शनिवार को रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक नो पैदल छोड़ सभी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। बाबा का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा लेकर आने वालों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रयागराज से मिर्जामुराद, राजातालाब, रोहनिया होते हुए वाराणसी आने वाले एक लेन को कांवड़ियों के लिए रिजर्व कराया गया है।
तैयारियों का जायजा लेते पुलिस आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क है। शनिवार को पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों को परखा। कांवड़ यात्रियों के रास्ते पर किए जाने वाले सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
वरुणा जोन के सारनाथ के सारंगनाथ मंदिर, लेढ़ूपुर, पुराना पुल, सरैया चौकी, जैतपुरा आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हो और आम जनता भी परेशान न हो। पुलिस आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों और थानेदारों को बैठक में निर्देशित किया कि त्योहार को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यह ध्यान रहे कि डीजे की ध्वनि मानक के अनुरूप हो।