फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022: वाराणसी में आज और कल इन रास्तों पर ना जाएं, घर छोड़ने से पहले रूट डायवर्जन जरूर देखें

Sun, 24 Jul 2022 10:22 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सावन के दूसरे सोमवार पर वाराणसी शहर में कांवड़ियों के आगमन को देखते हुए आज से कई मार्गों पर डायवर्जन है। घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन जरूर देखें। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम के बाहर लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह के दूसरे सोमवार को देखते हुए श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों की ओर से डायवर्जन शनिवार की रात से जारी हो गया। इस दौरान मंदिर क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्गों पर कोई वाहन नहीं चलेंगे। सिर्फ पैदल ही यात्री आवाजाही कर सकेंगे। रविवार और सोमवार को पूरे दिन और रात तक यह प्लान लागू रहेगा।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह 8 बजे के बाद ही इन मार्गों पर वाहन लेकर आवाजाही कर सकेंगे। शहर के अंदर बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम को जोड़ने वाले मार्ग नो व्हीकल जोन है। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार मैदागिन-गौदोलिया-सोनारपुरा चौराहा, गुरुबाग-रामापुरा-बेनिया तिराहा, रवींद्रपुरी स्थित ब्राडवे होटल तिराहा-सोनारपुरा-गोदौलिया और भेलूपुर चौराहा से रामापुरा चौराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

सिर्फ पैदल ही लोग आवाजाही कर सकेंगे। उधर, प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर कछवा रोड, राजातालाब, मोहनसराय, रोहनिया, मड़ौली तिराहा, मडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज फ्लाई ओवर से आकाशवाणी तिराहा, रथयात्रा गुरुबाग, लक्सा तक। इसके आगे सिर्फ पैदल जा सकेंगे।

विज्ञापन

निर्धारित भाष्कर पोखरा मुड़ैला, एफसीआई गोदाम मंडुवाडीह, लहरतारा स्थित कैंसर अस्पताल के पास स्थित रेलवे स्टेडियम, नटराज सिनेमा सिगरा का खाली ग्राउंड, काशी विश्वनाथ कोट्टई मंदिर सिगरा मैदान, मजदा सिनेमा हाल की पार्किंग में वाहन खड़े होंगे।

एडीसीपी ट्रैफिक के अनुसार भदोही-वाराणसी मार्ग पर कपसेठी, जंसा, लोहता, चांदपुर चौराहा, मडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज फ्लाई ओवर से आकाशवाणी तिराहा, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा और इसके आगे सिर्फ पैदल यात्रा की अनुमति होगी। जौनपुर से आने वाले श्रद्धालुओं को बाबतपुर, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर तिराहा, दैत्रावीर, वरुणा ब्रिज, अंधरापुल चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, लहुराबीर चौराहा, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा तक और इसके आगे सिर्फ पैदल जा सकेंगे।
विज्ञापन

आजमगढ़ से आने वाले चोलापुर, लालपुर पुलिस चौकी, पांडेयपुर चौराहा, हुकुलगंज, ताड़ीखाना तिराहा, चौकाघाट चौराहा से तेलियाबाग, जगतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन चौराहा तक आएंगे। इसके बाद पैदल यात्रा कर सकेंगे। गाजीपुर-आशापुर मार्ग आशापुर चौराहा, कज्जाकपुरा, भदऊचुंगी, मच्छोदरी कोतवाली, मैदागिन चौराहा तक  आएंगे। इसके बाद पैदल ही आगे जा सकेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें