सावन महीने में श्रद्धालुओं को घर बैठे बाबा विश्वनाथ का प्रसाद मिलेगा। डाक विभाग के काउंटर से 251 रुपये जमा करके श्रद्धालु बाबा का प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे। इधर, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रथम सोमवार को जलाभिषेक के लिए यादव बंधुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परंपरा के अनुसार यादव बंधु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करते हैं। कोविड संक्रमण को देखते हुए इस बार सिर्फ पांच-पांच लोगों को ही जलाभिषेक की अनुमति दी गई है।