फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्लाज्मा देकर बचाएं कोरोना मरीजों की जान, इस तरह बचा सकते हैं जीवन

Wed, 26 Aug 2020 05:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्लाजमा डोनेट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

वाराणसी में ऐसे कोरोना योद्धा जिन्होंने कोरोना को मात दी है, वह प्लाज्मा डोनेट कर गंभीर मरीजों की जान बचा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे लोगों की सूची बनाने के साथ ही प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की जा रही है। अगर आप भी कोरोना को मात दे चुके हैं और प्लाज्मा डोनेट करना चाहते हैं तो स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर प्लाज्मा डोनेट कर गंभीर मरीजों को नया जीवनदान दे सकते हैं।

विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए इलाज के साथ-साथ अब प्लाज्मा थेरेपी पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। सीएमओ डॉ वीबी सिंह के अनुसार कोरोना के ऐसे गंभीर मरीज जिनका ऑक्सीजन लेवल कम होता जाता है, इनके इलाज में प्लाज्मा थेरेपी अधिक उपयोगी है।

इसके लिए कोरोना को मात देने वाले योद्धा आगे आ सकते हैं। बीएचयू ब्लड बैंक में प्लाज्मा बैंक भी स्थापित किया जा चुका है।

अब तक दो लोगों ने किया है प्लाज्मा डोनेट  
अब तक दो लोगों ने अपना प्लाज्मा डोनेट किया है। इसमें बीएचयू ब्लड बैंक में पिछले दिनों जौनपुर में सीएमओ ऑफिस में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी ने बीएचयू ब्लड बैंक आकर अपना प्लाज्मा डोनेट किया। इसके बाद भिखारीपुर निजी अस्पताल में भी एक चिकित्सक डोनेट कर चुके हैं। 

विज्ञापन

चालीस कोरोना योद्धाओं का हुआ है पंजीकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना को मात देने और प्लाज्मा डोनेट करने की इच्छा जताने वाले 40 लोगों का अब तक पंजीकरण हो चुका है। इसके लिए एडिशनल सीएमओ डॉक्टर संजय राय को नोडल अधिकारी भी बनाया गया है।

इसमें अब तक सात लोगों ने प्लाज्मा की जांच कराई है। अधिक से अधिक लोग जुड़ सके, इसके लिए और मरीजों से भी संपर्क किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में डॉ. अनूप श्रीवास्तव से भी इस बारे में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्लाज्मा डोनेट कर भेज सकते हैं फोटो
अगर आप कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए अपना प्लाज्मा डोनेट करते हैं तो अपने संक्षिप्त परिचय के साथ आप अमर उजाला को प्लाज्मा डोनेट करते हुए फोटो भी भेज सकते हैं। व्हाट्सएप नम्बर-7617566161

प्लाज्मा डोनेट का नहीं होता दुष्प्रभाव
बीएचयू ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. संदीप सिंह के मुताबिक कोरोना योद्धा प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं। बताया कि खून में आरबीसी, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और डब्ल्यूबीसी होता है। इसमें कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की एंटीबॉडी बन जाती है वह प्लाज्मा थेरेपी दे कर दूसरों की जान बचा सकते हैं। प्लाज्मा डोनेट करने का कोई दुष्प्रभाव सेहत पर नहीं होता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें