प्राचीन बनारस बचाओ संघर्ष समिति ने चौकाघाट में वरुणा एलिवेटेड रोड के रैंप और नमो घाट तक प्रस्तावित ओवरब्रिज का विरोध किया है। व्यापारियों ने बुधवार को चौकाघाट स्थित हनुमान मंदिर के समीप प्रदर्शन किया। समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भेजकर अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं।
समिति ने रैंप को वसता कॉलेज राजघाट के आसपास उतारने की मांग की है। उन्होंने चौकाघाट से नमो घाट तक ओवरब्रिज के बजाय जीटी रोड को फोरलेन बनाने का सुझाव दिया। समिति चाहती है कि रैंप को राजघाट के पास उतारा जाए। समिति का कहना है कि प्रस्तावित निर्माण से प्राचीन काशी के स्वरूप को नुकसान पहुंच सकता है। इससे जगतगंज, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, तेलियाबाग, मलदहिया, नई सड़क और गोदौलिया में जाम बढ़ सकता है। प्रदर्शन में संयोजक राजेंद्र गांधी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।