फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवाओं के राजनीतिक प्रशिक्षण के लिए दो दिवसीय कार्यशाला एक और दो नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार एवं सामाजिक अधिकार अभियान (रोसा) की ओर से एक और दो नवंबर को वाराणसी में युवाओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को सिगरा के सिद्धगिरी बाग स्थित एक होटल में बैठक हुई। रोसा के संयोजक अखिलेंद्र प्रताप ने बताया कि कार्यशाला में भारत की आर्थिक-राजनीतिक दिशा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर पांच प्रमुख सत्र होंगे। दो नवंबर को शाम पांच से आठ बजे तक छात्रसंघ के सवाल पर खुला सत्र होगा। बीएचयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्वांचल के दस जिलों के युवाओं को राजनीतिक रूप से जागरूक और सक्रिय बनाने के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। प्रो. सुरेंद्र प्रताप, प्रो. अनिल उपाध्याय और विजय शंकर पांडेय ने भी विचार रखे। संचालन आनंद मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन वीरेंद्र कपूर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें