फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार से पहले केसरिया मय हुआ काशी, कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा

Sun, 28 Jul 2019 01:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर गंगा जल भरने आए कांवरिया और हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भगवान शिव की नगरी काशी सावन में पूरी तरह से केसरिया मय हो चुकी है। मंदिर से लेकर शहर में आने वाले प्रमुख रास्तों पर बोल बम के जयकारे लगाते कांवरियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं काशी आए कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

विज्ञापन


सावन के दूसरे सोमवार पर तेरस पड़ने के कारण काशी में बाबा विश्वनाथ दरबार में दर्शन पूजन और जलाभिषेक के लिए कांवरिया का जत्था कई जिलों से काशी पहुंच रहा है। हजारों कांवरिया की भीड़ बाबा दरबार में दर्शन-पूजन के लिए बोल-बम के नारों के साथ आगे बढ़ती जा रही है।


प्रयागराज से जल लेकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने भारी संख्या मे काशी पहुंचे कावरिया

विज्ञापन

हेलीकाप्टर द्वारा घाटों पर की गई पुष्पवर्षा :
सावन के महीने में बाबा भोले नाथ की नगरी में आए कावरियों और दशनार्थियों के ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर से दशाश्वमेघ घाट, शीतला घाट, अहिल्याबाई घाट आदि दर्जनों घाटों पर गुलाब की पंखुड़ियों की पुष्प वर्षा की गई। घाटों पर श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के उदघोष के साथ पुष्पवर्षा का स्वागत किया।

तेरस पर जलाभिषेक के लिए रविवार को ही कांवरिया बाबा विश्वनाथ के दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध हो जाएंगे। मंगला आरती के बाद बाबा दरबार में दर्शन और पूजन के बाद जल लेकर कांवरिया आगे के लिए रवाना होंगे। शहर में कई स्थानों पर कांवरिया शिविर लगाए गए हैं। वहां पर रात्रि विश्राम के साथ ही उनके रहने, सोने, खाने और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है।

मिर्जामुराद से काशी आ रहा कांवरियों का रेला

गंगा मित्रों ने कांवरिया को किया जागरूक :
बीएचयू के महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र के प्रशिक्षित इको स्किल्ड गंगा मित्रों ने शनिवार को गंगा घाटों पर कांवरिया को गंगा सफाई के प्रति जागरूक किया। केंद्र के चेयरमैन प्रो. बीडी त्रिपाठी ने बताया कि सावन में कई प्रदेशों से कांवरिया की टोली बनारस आती है।
विज्ञापन

ऐसे में इनके माध्यम से गंगोत्री से गंगासागर तक के लोगों तक गंगा स्वच्छता की अपील की जा सकती है। अभियान में 150 गंगामित्रों और उनके  सहयोगियों के साथ ही विदेशी नागरिकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें