फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गंगा में चलेगी जल शव वाहिनी

Sat, 28 Mar 2015 02:40 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मोक्ष नगरी में अंतिम संस्कार को आने वाले पार्थिव शरीर को ढोने के लिए गंगा में मोटर बोट उपलब्घ होंगे। शनिवार को अस्सी घाट पर आयोजित समारोह में वित्त मंत्री अरुण जेटली और संत मोरारी बापू संयुक्त रूप से ‘जल शव वाहिनी’ सेवा की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

राजघाट के पास भैंषासुर घाट पर शव स्टैंड बनाया गया है। यहीं शव ढोने वाला मोटर बोट 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।
पीएम मोदी की पहल पर अहमदाबाद की संस्था सुधांशु मेहता फाउंडेशन की ओर से काशी को आठ जल शव वाहिनी मोटर बोट उपलब्ध कराए गए हैं। दो मोटर बोट आ चुके हैं जबकि शेष छह जल्द ही आ जाएंगे।
जल शव वाहिनी सेवा के स्थानीय व्यवस्थापक योगेश सिंह बबलू के अनुसार शव वाहन वाले मोटर बोट की 24 घंटे नि:शुल्क सेवा मिलेगी। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट दोनों के लिए मोटर बोट मिलेंगे।
विज्ञापन

मोटर बोट पर 40 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। शव यात्रा के दौरान इस पर रामधुन बजता रहेगा। बताया कि जल्द ही शव ढोने वाले चार अन्य चार पहिया वाहन भी गुजरात से आएंगे। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। जिस पर फोन कर मृतक के परिवार के लोग शव वाहन को अपने घर तक मंगा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें