फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार से विवाहिता को MP पुलिस ने कराया मुक्त: घर से नाराज होकर पहुंची वाराणसी, फिर मिला एक युवक और...

Wed, 02 Nov 2022 10:07 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मध्य प्रदेश में सतना जिले के कोलगवा थाना अंतर्गत विवाहिता कुछ माह पहले घर से नाराज होकर चली गई। परिजनों ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। गोलू नामक युवक उससे कुछ दिन पहले ही मिला। उसने गुमराह कर उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया।
विज्ञापन
देह व्यापार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मंगलवार की शाम देह व्यापार में लिप्त आरोपी को सिगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। उधर मध्य प्रदेश के सतना निवासी एक युवती को सतना पुलिस ने इस धंधे से मुक्त कराया। दोनों को सतना पुलिस अपनी कस्टडी में साथ लेकर चली गई। 
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में सतना जिले के कोलगवा थाना अंतर्गत विवाहिता कुछ माह पहले घर से नाराज होकर चली गई। परिजनों ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार युवती कैंट स्टेशन पर भटक रही थी। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि गोलू नामक युवक उससे कुछ दिन पहले ही मिला। उसने गुमराह कर उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। सिगरा पुलिस की मदद से सतना पुलिस ने करीब 15 दिन पहले सिगरा क्षेत्र में एक घर में दबिश दी, लेकिन कुछ नहीं मिला। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें