फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रैक पर दौड़ने के पहले ही दिन सारनाथ एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, यात्री रहे परेशान

Tue, 13 Oct 2020 12:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

बलिया जिले में सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पहले दिन अप सारनाथ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे विलंब से पहुंची। इसके चलते वाराणसी इलाज के लिए जाने वाले यात्री हलकान रहे।

विज्ञापन

सुरेमनपुर स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि छपरा स्टेशन से ट्रेन सही समय पर चली थी, लेकिन गौतम स्थान पहुंचते-पहुंचते इंजन फेल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


हालांकि, रेलवे के इंजीनियरों ने इंजन के फॉल्ट को दूर करने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तब छपरा से दूसरा इंजन लाया गया। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य को रवाना हुई। इस कारण सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पौने तीन घंटे लेट पहुंची।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बता दें कि इलाज के लिए वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए सारनाथ एक्सप्रेस उपयुक्त ट्रेन है। 13 अक्टूबर से चलने की सूचना पर यात्रियों में खुशी रही। उन्होंने वाराणसी जाने के लिए चार-पांच दिन पहले ही टिकट भी बुक कराया था। लेकिन पहले ही दिन ट्रेन का इंजन फेल होने से यात्री परेशान रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें