फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल की जयंती: रन फॉर यूनिटी में एकता का संदेश, विद्यार्थियों और रेलकर्मियों ने लगाई दौड़; लहराया तिरंगा

Sat, 31 Oct 2026 11:08 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बरेका में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की। इसमें विद्यार्थियों, रेलकर्मियों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी में शामिल लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में आयोजित दौड़ में बरेका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों, खेल अकादमियों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका इंटर कॉलेज चौराहे पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ बरेका इंटर कॉलेज से शुरू होकर सूर्य सरोवर और कुंदन तिराहा होते हुए बास्केटबॉल ग्राउंड पर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम के संदेश लिखी तख्तियां लेकर दौड़ लगाई।

Trending Videos

सरदार पटेल की जीवनी पर चर्चा

आयोजन का उद्देश्य देश के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना और उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। प्रतिभागियों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने और देश की एकता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं और आयोजकों ने विविधता में एकता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बरेका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की बड़ी भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। भारत स्काउट एवं गाइड, सिविल डिफेंस, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा बरेका की तैराकी, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, गोल्फ, हैंडबॉल, हॉकी, राइफल शूटिंग, वॉलीबॉल, कुश्ती, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने दौड़ में सहभागिता की।
विज्ञापन

रुचि बढ़ाने का संदेश

आयोजन के माध्यम से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवन सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार हैं।

इस अवसर पर बरेका खेलकूद संघ के महासचिव एवं मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) अनुराग कुमार गुप्ता, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी समीर पाल, उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर एसके सिंह, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह दुर्गा प्रसाद, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, सहायक क्रीड़ा अधिकारी धनंजय सिंह, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एके माहेश्वरी सहित शिक्षक, कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें