फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ कारोबारी हत्याकांडः हत्या के बाद लापता है एक स्थानीय युवक

Fri, 27 Dec 2019 12:46 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दुकान की फोटो - फोटो : a
विज्ञापन

वाराणसी के हुकुलगंज में सराफ सतीश चंद्र सेठ की हत्या के बाद हुकुलगंज क्षेत्र निवासी संदिग्ध गतिविधियों वाला एक युवक घर छोड़ कर गायब है। पैर से आंशिक रूप से दिव्यांग उस युवक के करीबी संबंध मिर्जापुर जिले के लूटपाट करने वाले कुछ गिरोह के बदमाशों से हैं। पुलिस को आशंका है कि सतीश की हत्या और लूटपाट का सूत्रधार हुकुलगंज निवासी गायब युवक है। उसी युवक ने सतीश की रोजाना की गतिविधियों की रेकी की और फिर मिर्जापुर से बदमाशों को बुलाकर लूटपाट कराई। सतीश ने उसे पहचान लिया तो पकड़े जाने के डर से उनकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

 

हालांकि, तफ्तीश में लगी क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की अन्य टीमें वारदात के 48 घंटे बाद भी पूछताछ और सुरागकशी तक ही सीमित रहीं। पुलिस के हाथ कोई ऐसा सुराग नहीं लगा जिसके आधार पर वारदात के खुलासे और बदमाशों को पकड़ने की दिशा की ओर कदम बढ़ाया जा सके। उधर, हुकुलगंज से पांडेयपुर मार्ग की दुकानों और मकानों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक करने का काम पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। फुटेज में बदमाश हुकुलगंज से पांडेयपुर की ओर जाते दिखे, लेकिन पांडेयपुर चौराहा के बाद वह कहीं नहीं दिखे।
 

खजुरी निवासी सराफ सतीश चंद्र सेठ की हुकुलगंज स्थित दुकान में मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने नकदी और जेवर लूटने के बाद धारदार औजार से वार कर हत्या कर दी थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अंत्येष्टि की गई। तफ्तीश कर रही पुलिस टीमें अब तक 17 लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं, लेकिन कोई उल्लेखनीय सफलता नहीं मिली। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की तफ्तीश जारी है। प्रयास किया जा रहा है कि बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाए।

पत्नी और बच्चों की आंखों से नहीं रुक रही आंसुओं की धार

सतीश की हत्या के बाद उनकी पत्नी अनीता देवी और चारों बच्चों की आंखों से आंसुओं की धार रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच ढांढस बंधाने के लिए बृहस्पतिवार को भी रिश्तेदारों और करीबियों की आवाजाही लगी रही। अनीता देवी की हालत बेसुधों जैसी है और चारों बच्चों को परिजन ढांढस बंधा कर संभाले हुए हैं। इस बीच सतीश के घर और दुकान के इर्दगिर्द पुलिस तैनात रही।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें