फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फुटबाॅल टूर्नामेंट में सारा ने डीएफए को 4-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित अस्मिता अंडर 13 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संत अतुलानंद रेजिडेंशियल एकेडमी (सारा), होलापुर में हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में सारा की टीम ने डीएफए को 4-0 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में सारा टीम की प्रंजा ने अकेले ही चार गोल दागकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। प्रंजा ने 9वें, 12वें, 18वें और 19वें मिनट में लगातार गोल किए। वहीं डीएफए की टीम पूरे मुकाबले के दौरान एक भी गोल नहीं कर सकी। मुकाबले की आखिरी सीटी बजने तक सारा ने बढ़त बरकरार रखी और 4-0 से विजेता रही। इस दौरान मुख्य अतिथि बीएचयू क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बीसी कापड़ी, प्रधानाचार्य डॉ. अविनाश पांडेय, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह और जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चित्तहर प्रसाद, संयोजक राणा अनवर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें