मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि काशी की परंपरा का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। पुरानी व्यवस्था को बहाल करते हुए महंत परिवार के तीन, सभी स्टेट के पुजारी और मंदिर के एक पुजारी को सप्तर्षि आरती करने की अनुमति दी गई है। महंत परिवार तीन सदस्य स्वयं तय करके बताएंगे। महंत परिवार ने नोटिस का जवाब दे दिया है। इसी के साथ इस मामले का पटाक्षेप कर दिया गया है।
डीएम ने दिया था मामला शांत करने का सुझाव
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने इस मामले में जांच कमेटी गठित कर अपर जिलाधिकारी नगर विनय कुमार को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने मंडलायुक्त को रिपोर्ट दी है। इसमें भी मामले का पटाक्षेप का सुझाव दिया गया था।