फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब गर्भवती का पति परेशान होकर मांग रहा था मदद, मददगार बना  बीएचयू ब्लड बैंक का कर्मचारी 

Sun, 17 May 2020 10:45 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रक्तदान करते आशुतोष - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कहते हैं कि रक्तदान से बड़ा दान कोई और नहीं है। ऐसा करके आप किसी को नया जीवनदान दे सकते है। लेकिन दूसरों की बात कौन कहे लोग जरूरत पड़ने अपनों को भी ब्लड देने में डरते हैं। इस बीच बीएचयू ब्लड बैंक में कार्यरत आशुतोष सिंह ने जो किया उसकी जितनी सराहना की जाय वो कम है। आशुतोष ने चंदौली निवासी एक गर्भवती महिला के लिए प्लेटलेट्स देकर उसकी जान बचाई। इसके बाद जहां महिला के परिजनों ने उन्हें दुआएं दी, वहीं ब्लड बैंक से जुड़े लोगों ने आशुतोष के कार्य को खूब सराहा।

विज्ञापन


दरअसल, गर्भवती महिला की शनिवार देर रात किसी तरह डिलेवरी हो गई, लेकिन इसके बाद उसका प्लेटलेट्स बहुत कम हो गया। डाक्टरो ने तुरंत परिजनों को ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव के प्लेटलेट्स की व्यवस्था करने को कहा। परिजनों में किसी का ब्लड ग्रुप न मिलने की वजह से परेशान पति को देख ब्लड  बैंक में कार्यरत आशुतोष सिंह ने आगे आकर महिला को प्लेटलेट्स देने की हिम्मत जुटाई औऱ जांच कराई तो उनका ब्लड ग्रुप महिला के ब्लड ग्रुप से मिल गया।
 

विज्ञापन

रक्तदान करते आशुतोष - फोटो : amar ujala
खास बात यह है कि महिला को आशुतोष सिंह ने सिंगल डोनर प्लेटलेट्स देकर उसकी जान बचाई। इस प्रकिया में दो घंटे का समय लगा। उधर आशुतोष के इस प्रयास को ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सन्दीप कुमार सिंह और सीएमओ इंचार्ज डॉ. एस के सिंह समेत सभी कर्मचारियों ने सराहा। ऐसा पहला अवसर नहीं है इसके पहले भी आशुतोष  बीएचयू अस्पताल में इलाज के लिए आए कई मरीजों के लिए मददगार साबित हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें