फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का एमडी से आग्रह, भय दिखाकर न चलाएं अभियान

Fri, 16 Jan 2015 01:54 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बिजली चोरी अभियान पर सपा के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को विभाग की एमडी डॉ. काजल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान सपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि जनता इस अभियान का स्वागत करती है लेकिन इसकी आड़ में जनता का भयादोहन न किया जाए।
विज्ञापन

 सपा नेताओं ने आग्रह किया कि शहर के प्रमुख बाजारों में क्षेत्रीय पार्षदों की मौजूदगी में अभियान चलाया जाए। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव डॉ. ओपी सिंह, प्रदीप जायसवाल, अवनीश यादव विक्की, आत्माराम, शैलेश गुप्ता, विशाल मिश्र आदि शामिल रहे। उध्ार, बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को 21 जिलों से 36 शिकायतें प्राप्त हुई।
 शिकायतें दर्ज करने के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी आरआर सिंह के अनुसार वाराणसी से 27, गोरखपुर से 3, इलाहाबाद से 4, मिर्जापुर से 1 और आजमगढ़ से 2 शिकायतें आईं। कंट्रोल रूम को अब तक 228 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें