फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों की रक्षा के लिए संत समाज करेगा आंदोलन,सरकार ने नहीं दी सुरक्षा तो उतरेगें सड़क पर 

Sun, 11 Oct 2020 10:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बैठक करते संत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में देश भर संतों की हत्या पर आक्रोश जताया गया। वाराणसी के पातालपुरी मठ में आयोजित बैठक के दौरान देशभर के संतों ने कहा कि महाराष्ट्र हो, गुजरात हो चाहे उत्तर प्रदेश हर जगह संतों की हत्या हो रही है। यह अब बर्दाश्त से बाहर है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि नवंबर के बाद देश के सभी संत आंदोलन करने के लिए बाध्य हो गए हैं। अगर सरकार ने संतों की सुरक्षा नहीं की तो इतना बड़ा आंदोलन होगा कि पूरी दुनिया देखेगी और कभी भविष्य में संतों के ऊपर हाथ उठाने से पहले हर कोई सौ बार सोचेगा।

समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत बालक दास ने कहा कि ईसाई मिशनरी एवं नक्सलियों द्वारा संतों पर हमले हो रहे हैं। इसलिए अब आंदोलन करना जरूरी हो गया है। प्रदेशाध्यक्ष जगतगुरु वैदेहिवल्लभ देवाचार्य ने कहा कि राजस्थान का संत समाज आंदोलन का पूर्ण समर्थन करेगा और जरूरत पड़ी तो प्राणों की आहुति भी देंगे।
विज्ञापन


नृसिंह पीठाधीश्वर महंत अवधेशदास महाराज ने भी सहमति जताई। नोएडा के महंत जगदीश्वर दास, गुजरात के निर्वाणी अखाड़ा के महामंत्री प्रेमदास महाराज, कैलाश मठ केमहामंडलेश्वर एवं महंत ईश्वर दास, महंत अवधकिशोर दास ने भी आंदोलन पर सहमति जताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें