प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास का दर्शन किया। प्रधानमंत्री इसके पहले 2016 और 2019 में संत रविदास की जयंती पर सीर गोवर्धन आ चुके हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी ने सबसे पहले संत रविदास की प्रतिमा के सामने शीश नवाया। फूल-माला अर्पित करने के बाद उन्होंने मंदिर की परिक्रमा की।
वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास की चौखट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शीश नवाया। इसके साथ ही वह देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए जो संत की जन्मस्थली पर तीन बार दर्शन के लिए पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री इसके पहले 2016 और 2019 में संत रविदास की जयंती पर सीर गोवर्धन आ चुके हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने संत रविदास के मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही गुरु चरणों का आशीर्वाद लिया। मंदिर में ही प्रधानमंत्री ने प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को 11ः20 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला संत रविदास जन्मस्थली मंदिर पहुंचा। प्रधानमंत्री के पहुंचते ही मंदिर के आसपास के इलाके में रविदास शक्ति अमर रहे, जो बोले सो निर्भय, जय गुरुदेव धन गुरुदेव... का जयघोष गूंजने लगा। मंदिर ट्रस्ट के निरंजन चीमा, जोगेंद्र पाल, चमनलाल, डॉ. यशपाल और गगन राज ने उनका स्वागत किया।
स्मृति चिह्न भेंट करके किया गया स्वागत
पीएम ने सबसे पहले संत रविदास की प्रतिमा के सामने शीश नवाया। फूल-माला अर्पित करने के बाद उन्होंने परिक्रमा की। कुछ देर मंदिर में बैठने के बाद पीएम मोदी ने हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने संत रविदास की 25 फीट की कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। हाथ जोड़कर संत रविदास को प्रणाम किया और प्रतिमा की परिक्रमा की। सभास्थल के मंच पर मंदिर ट्रस्ट के सतपाल हीरा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट करके स्वागत किया।