फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगत का जत्था पहुंचा, आज से शुरू होगा अमृतवाणी का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीरगोवर्धन में संत रविदास जयंती की तैयारी तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को पंजाब से 20 की संख्या में संगत देर शाम में पहुंची। संगत पहुंचने के बाद शुक्रवार से अमृतवाणी का पाठ शुरू हो जाएगा। जो 27 फरवरी को खत्म होगा। ट्रेन निरस्त होने के कारण सेवादारों का जत्था नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

मंदिर के ट्रस्टी के एल सरोवा ने बताया कि जयंती की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। साफ-सफ ाई से लेकर बिजली लाइट की व्यवस्था को संबधित लोग दुरुस्त करने में जुट गए हैं। 300 क्विंटल गेहूं, 100 क्विंटल चावल और अन्य खाद्य सामग्री की भी खेप पहुंच चुकी है। मध्यप्रदेश से लकड़ी की भी खेप पहुंच चुकी है। संत निरंजन दास 25 फरवरी को अपने अनुयायियों के साथ हवाई मार्ग से पहुंचेंगे।
संत रविदास जयंती के लिए ट्रेनों के निरस्तीकरण ने परेशानियां बढ़ा दी हैं। हालत यह है कि मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं के लिए बसों का इंतजाम किया है। इस बार रैदासी सड़क मार्ग से ही गुरू के दर पर मत्था टेकने के लिए पहुंचेंगे। ट्रेन निरस्त होने के कारण सेवादारों के पहुंचने में परेशानी हो रही है। रेलवे की स्पेशल ट्रेनों में सीनियर सिटीजन की छूट नहीं होने के कारण भी श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें