फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा आरती कर मनाएं वर्षगांठ और जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
नमामि गंगे ने गंगा से जुडे़ें और सबको जोड़ें अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत काशी की जनता से अपील की है कि वह अपने वैवाहिक वर्षगांठ और जन्मदिन के हर्षोल्लास को मां गंगा की आरती से जोड़ें।
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट पर बृहस्पतिवार को नमामि गंगे परिवार के घनश्याम गुप्ता एवं सारिका गुप्ता ने वैवाहिक वर्षगांठ पर गंगा आरती कर इसकी शुरूआत की। संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा का तट हमारे प्रत्येक संस्कारों का साक्षी है। गंगा से जुड़ें, सबको जोड़ें ताकि गंगा के प्रति अपने नैतिक कर्तव्यों का पालन कर सकें। इस दौरान शिवम अग्रहरि, रामप्रकाश जायसवाल, प्रीति जायसवाल, रश्मि साहू, पुष्पलता वर्मा, पारुल गुप्ता, अनूप जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें