फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विवि : 44 छात्रों को मिलेगी एक-एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज ने संस्कृत विश्वविद्यालय के 22 विभागों के 44 छात्रों को एक-एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज में आयोजित संस्कृत संरक्षण कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा की। इसके तहत 10 माह तक 10 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने इसका प्रस्ताव कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी से मांगा है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने संस्कृत संरक्षण के विविध आयामों पर चर्चा के साथ ही विश्वविद्यालय के मेधावी व निर्धन छात्रों के संरक्षण के लिए छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा के साथ जोड़ने के लिये नई शिक्षा नीति के अंतर्गत महाविद्यालयों में कंप्यूटर और अंग्रेजी शिक्षा भी शास्त्री में दी जानी अनिवार्य है। अध्यापकों के पद सृजन की मांग शासन से करने पर जोर दिया। पिछले सप्ताह कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के निर्देश पर काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने भी 22 विभागों के दो-दो विद्यार्थियों छात्रवृत्ति के रूप में 2-2 हजार रुपये देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें