फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: संकट मोचन मंदिर के प्रमुख सेवक गोपाल पांडेय का निधन 

Tue, 13 Apr 2021 03:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गोपाल पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के संकट मोचन मंदिर व तुलसी घाट से लंबे अरसे से जुड़े रहे पंडित गोपाल पांडेय(75) का देर रात निधन हो गया। विगत चार-पांच दिनों से बीमार होने पर उनका पांडेयपुर स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को हरिश्चंद्र घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र पवन पांडेय ने दी है। स्वर्गीय पांडेय वर्ष 1966 से संकट मोचन संगीत समारोह की व्यवस्था संभाल रहे थे। पंडित अमरनाथ मिश्र के साथ जुड़े व स्वर्गीय महंत प्रोफेसर वीरभद्र मिश्र के करीबी सहयोगी रहे और अब तक तुलसी जयंती, ध्रुपद मेला व संगीत समारोह से जुड़े रहे। इनके निधन पर संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, रतिकांत महापात्रा सहित अनेकों लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें