संकटमोचन संगीत समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आयोजन आरंभ होने से पूर्व पूरे मंदिर परिसर को सैनिटाइज कराया गया। वहीं दर्शकों को भी मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश दिया गया।
लाइव पेंटिंग से सज रहा कोना
संकटमोचन संगीत समारोह का एक कोना काशी के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम रही। काशी विद्यापीठ के दृश्य कला संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील विश्वकर्मा, अनिल शर्मा के साथ दृश्य कला संकाय के छात्रों ने गुमनाम क्रांतिकारियों को कैनवास पर जीवंत किया। प्रो. विजय नाथ मिश्र ने बताया कि इस शृंखला में ऐसे भी स्वतंत्रता सेनानी मिलेंगे जिनकी कथा तो मिलती है लेकिन चित्र नहीं मिलते हैं।