फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सजेगा संकटमोचन संगीत समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने कला, संस्कृति और धर्म की नगरी काशी की रफ्तार पर लगाम लगानी शुरू कर दी है। सुबह ए बनारस और घाट संध्या के आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है। वहीं संकटमोचन संगीत समारोह के वर्चुअल स्वरूप पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण संकटमोचन के दरबार में होने वाले संगीत के अनूठे आयोजन को फिर से वर्चुअल कराने पर विचार किया जा रहा है। संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने बताया कि कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए संगीत समारोह को पिछले साल की तरह ही वर्चुअल स्वरूप में कराया जा सकता है। एक मई से शुरू होने वाले आयोजन पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उस दौरान जैसी स्थितियां होंगी उसी हिसाब से निर्णय लिया जाएगा।
गंगा के तट पर होने वाला सुबह ए बनारस और घाट संध्या के नियमित आयोजनों को भी फिलहाल संक्रमण के कारण स्थगित कर दिया है। इसके अलावा चैत महीने में सजने वाली गुलाबबाड़ी की रौनक भी कहीं नजर नहीं आ रही है। इसके अलावा रामनवमी पर निकलने वाली ध्वजा यात्रा, शीतला मंदिर से अदलहाट तक जाने वाली ध्वजा यात्रा के स्वरूप पर भी कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नहीं निकाली जाएगी गणगौर शोभायात्रा
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के कारण गणगौर यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को गवरजा माता उत्सव समिति की वर्चुअल बैठक में इस पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए इस बार 15 अप्रैल को गवरजा माता उत्सव शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। बैठक में प्रमोद बजाज, वीरेंद्र भूरारिया, पवन कुमार अग्रवाल, अजय खेमका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें