फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: संकट मोचन संगीत समारोह में हरिप्रसाद, मालिनी की प्रस्तुतियां, छह से 11 अप्रैल तक होगा भव्य आयोजन

Thu, 26 Mar 2026 09:59 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: संकट मोचन संगीत समारोह का आयोजन छह से 11 अप्रैल तक होगा। इस समारोह में शुरूआती तीन दिन तक हर दिन आठ-आठ जबकि बाकी तीन दिनों में सात प्रस्तुतियां होंगी।  
विज्ञापन
मालिनी अवस्थी और हरिप्रसाद चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुप्रतीक्षित संकट मोचन संगीत समारोह की शुरुआत छह अप्रैल से हो रही है। छह दिवसीय इस आयोजिन में इस बार भी 150 से ज्यादा कलाकार हनुमत प्रभु के चरणों में गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी बहाएंगे। मालिनी अवस्थी, हरिप्रसाद चौरसिया, अनूप जलोटा जैसे कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। वहीं, इस बार 20 से ज्यादा कलाकार पहली बार हनुमत दरबार में हाजिरी लगाएंगे। 

विज्ञापन


संगीत समारोह का ये 103वां साल है। छह से 11 अप्रैल तक चलने वाले संगीत के इस महाकुंभ में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, ओडिशा साहित अन्य जगहों के कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इस उत्सव में हर दिन करीब 12 घंटे प्रस्तुतियां होंगी। 11 अप्रैल तक चलने वाले समारोह में शुरूआती तीन दिन तक हर दिन आठ-आठ जबकि बाकी तीन दिनों में सात प्रस्तुतियां होंगी। यानी छह दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 45 प्रस्तुतियां होंगी। 

इसे भी पढ़ें; UP News: संपत्तिकर के बकाये में मरकजी दारुल उलूम भवन कुर्क, नीलामी की दी चेतावनी; पांच दिन की दी मोहलत
विज्ञापन


इसमें 45 प्रमुख कलाकारों के साथ संगत करने वाली टीम को लेकर करीब 150 कलाकार मंच पर मौजूद रहेंगे। समारोह शुरू होने में केवल नौ दिन बचे हैं। ऐसे में आयोजन समिति की ओर से कलाकारों की सूची तैयार कराने के साथ ही उनसे संपर्क भी किया जा रहा है। इसी हफ्ते कलाकारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। 

Trending Videos
विज्ञापन

शिवमणि के ड्रम और यू राजेश के मेंडोलिन की होगी जुगलबंदी 

संकट मोचन संगीत समारोह के लिए कलाकारों की सूची फाइनल की जा रही है। लोकगायिका मालिनी अवस्थी, मुंबई से प्रख्यात भजन और गजल गायक अनूप जलोटा अपनी टीम के साथ हनुमत दरबार में भजनों से हाजिरी लगाने आएंगे। वहीं, भुवनेश्वर से पं. रतिकांत महापात्रा, पुणे से पं. उल्हास काशलकर का गायन होगा। इसके अलावा मुंबई से रोनू मजूमदार के बांसुरी वादन की प्रस्तुति भी होगी। मुंबई से पं. हरिप्रसाद चौरसिया के साथ शिवमणि के और यू राजेश के मेंडोलिन की जुगलबंदी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें