फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट मोचन संगीत समारोह: 35 साल बाद गूंजा विभास राग, कश्मीरी पंडित परिवार के कलाकार ने संतूर पर दी प्रस्तुति

Sun, 20 Apr 2025 09:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sankat Mochan Music Festival: संकट मोचन मंदिर में 35 साल बाद विभास राग गूंजा। संगीत समारोह में कश्मीरी पंडित परिवार के कलाकार ने संतूर पर प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
संकट मोचन संगीत समारोह में प्रस्तुति देते पं. अभय रुस्तम सोपोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 35 वर्ष बाद श्रोताओं को संकट मोचन मंदिर में राग विभास सुनने को मिला। छठीं प्रस्तुति लेकर मंच पर आए पं. अभय रुस्तम सोपोरी ने संतूर पर राग विभास की धुन हनुमान जी को समर्पित की। मंच पर कहा कि शायद 30-35 साल से यहां कभी विभास राग नहीं बजा। अब नहीं बजा तो आज ही सही। राग विभास भोर में गाई जाती है। आलाप जोड़ के साथ गंभीर स्वर, गतकारी में लयकारियां और पिता पंडित भजन सोपोरी की तरह सोपोरी बाज शैली कर रंग प्रस्तुत किया। विख्यात तबला वादक पं. संजू सहाय और एक विदेशी संगीत प्रेमी ने बेहतरीन जुगलबंदी की।

विज्ञापन


तीसरी निशा की तीसरी प्रस्तुति खत्म होते ही श्रोता राजेश कुमार ने माहनवीणा वादक पं. विश्व मोहन भट्ट को उनकी रिप्लिका भेंट की। पत्थर की बनी मूर्ति बेबीलोनिया की किसी प्राचीन प्रतिमा की तरह से लग रही थी। इसे पाकर विश्व मोहन भट्ट ने मूर्ति बनाने वाले को हाथ जोड़कर प्रणाम किया।

Trending Videos

रघुकुल में प्रगटे रघुबीर पर झूमे भक्त

पांचवीं प्रस्तुति में चेन्नई की दीपिका वरदराजन ने अपने सुरीले कंठ से रघुकुल में प्रगटे रघुबीर और हनुमान लला तुम प्यारे लला और राम-राम जय राजा राम गाकर हनुमान जी की आराधना की। राग बागेश्री में तीन बंदिशें एक ताल, तीन ताल और द्रुत एक ताल में गाकर श्रोताओं को अपना मुरीद बना दिया। उद्धव ने तबले पर और मोहित साहनी ने संवादिनी पर संगत की।
विज्ञापन

राग भटियार में ख्याल गायकी

गया के राजेंद्र सेजवार ने राग नटभैरव में ख्याल और ठुमरी गायन से श्रोताओं को भोर का एहसास कराया। पं. कुबेरनाथ मिश्र ने तबले पर, संवादिनी पर पं. धर्मनाथ मिश्र और सारंगी पर संदीप मिश्र ने संगत किया। अंत में दिल्ली के पं. हरीश तिवारी ने राग भटियार में ख्याल गायकी और भजन गाकर अपने गायन को विराम दिया। तबले पर पं. मिथिवलेश झा और संवादिनी पर पं. विनय मिश्र ने संगत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें