फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अधिवक्ता पर मुवक्किल ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, वकीलों का हंगामा; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sun, 20 Apr 2025 02:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

 Varanasi Latest News: वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र में मुवक्किल ने अधिवक्ता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस पर नाराज वकीलों ने जमकर हंगामा काटा। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के बाद ही वकीलों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
चितईपुर थाने पर वकीलों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में चितईपुर थाने में एक महिला ने शनिवार की रात अपने अधिवक्ता के खिलाफ घर में घुस कर दुष्कर्म करने की तहरीर दी। इसकी सूचना पाकर चितईपुर थाने में भारी संख्या में अधिवक्ता पहुंच गए और तहरीर का विरोध करने लगे। सूचना पाकर लंका थानाध्यक्ष के साथ एसीपी भेलूपुर चितईपुर थाने पहुंचे। आक्रोशित अधिवक्ताओं को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही, जांच के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर रात पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन


सुसुवाही क्षेत्र की 42 वर्षीय एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला की दो बेटियां हैं। महिला के अदालत में लंबित मुकदमों की पैरवी चेतगंज क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय अधिवक्ता अनिल कुमार करते हैं। इस वजह से महिला के घर उनका आना-जाना लगा रहता है। महिला ने बताया कि शनिवार को अधिवक्ता उनके घर आए थे और उन्होंने उनके साथ दुष्कर्म किया। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

महिला की सूचना के आधार पर पुलिस अधिवक्ता को चितईपुर थाने ले आई। इसकी सूचना पाकर भारी संख्या में अधिवक्ता चितईपुर थाने पहुंच गए और महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे। अधिवक्ताओं का एक स्वर में कहना था कि महिला लड़कों का हॉस्टल संचालित करती हैं।
विज्ञापन


महिला की दो बालिग बेटियां हैं। ऐसे में उनके घर में घुसकर कोई अकेला व्यक्ति भला दुष्कर्म जैसी वारदात को भला कैसे अंजाम दे सकता है? अधिवक्ताओं के विरोध पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच करने के बाद ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी के साथ अधिवक्ता अनिल कुमार को पुलिस ने घर जाने दिया।

उधर, इस संबंध में एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि महिला की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें; नीले ड्रम का खौफ: लोको पायलट ने पुलिस से मांगी सुरक्षा, पत्नी बोली- मेरठ वाले मर्डर की तरह करेंगे हत्या

Trending Videos
विज्ञापन

हमारी शादी नहीं होने देना चाहती हैं महिला, इसलिए आरोप लगाई

अधिवक्ता अनिल कुमार ने पुलिस से कहा कि महिला का आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत है। वह ऐसे ही मुकदमे पहले भी अन्य लोगों पर दर्ज करा चुकी हैं। उन सभी मामलों को वह ही देख रहे हैं। महिला उन्हें अपने घर बुलाकर बाथरूम में बंद कर पुलिस को बुलाई। उन्होंने बताया कि जल्द ही उनकी शादी होने वाली है। महिला उनकी शादी में व्यवधान पैदा करना चाहती हैं। वह पहले भी ऐसा प्रयास कर चुकी हैं। जब महिला को कुछ नहीं सूझा तो उन पर झूठा आरोप लगाकर चितईपुर थाने में तहरीर दी। अधिवक्ता ने बताया कि उनकी ओर से महिला के खिलाफ बंधक बनाने, लूट और रंगदारी मांगने के साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत तहरीर देकर पुलिस से महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें