फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट मोचन संगीत समारोह: देश भर के कलाकार हनुमत दरबार में लगाएंगे हाजिरी, 20 अप्रैल से शुरुआत

Wed, 30 Mar 2022 05:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस के लोगों को पूरे साल संकट मोचन संगीत समारोह का इंतजार रहता है। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने बताया कि काशी का छह दिवसीय संगीत महाकुंभ का आगाज 20 अप्रैल को होगा। 
विज्ञापन
संकट मोचन संगीत समारोह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में संकट मोचन संगीत समारोह 20 से 25 अप्रैल तक ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। छह दिनों तक चलने वाले इस समारोह में देश विदेश के जाने-माने संगीत साधक प्रस्तुति देंगे। इसमें दस से अधिक पद्म अवार्डी कलाकर शामिल होंगे।  बनारस के लोगों को पूरे साल संकट मोचन संगीत समारोह का इंतजार रहता है।

विज्ञापन


संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने बताया कि काशी का छह दिवसीय संगीत महाकुंभ का आगाज 20 अप्रैल को होगा। इस बार संकट मोचन संगीत समारोह ऑफलाइन होगा। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में हर साल आयोजित होने वाला छह दिनी समारोह सायं सात बजे शुरू होगा।

विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी

देश भर के जाने-माने कलाकार अपने-अपने घरानों की ओर से हनुमत दरबार में हाजिरी लगाएंगे। मंदिर में भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। समारोह में पद्म भूषण विश्वमोहन भट्ट, पद्मश्री राशिद खां, पद्म भूषण येल्ला वेंकटेश्वर राव, पद्मश्री साहिद परवेज, कुमार बोस, अक रम खान, अरिंदो चटर्जी, निलाद्री कुमार आदि कलाकार प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन

पहली पर मंच पर अकेले दिखेंगे साजन मिश्र

पद्मभूषण पंडित राजन साजन मिश्र (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण ने काशी के दिग्गज कलाकार पद्म अवार्डी राजन-साजन मिश्र की जोड़ी को श्रोताओं से छीन लिया। संगीत समारोह के इतिहास में पहली पर साजन मिश्र अकेले मंच पर दिखेंगे।

इनकी अनुपस्थिति खलेगी
संकट मोचन संगीत समारोह के इतिहास में इस बार पंडित जसराज की अनुपस्थिति खलेगी। वे पिछले 55 सालों से संकट मोचन में हाजिरी लगाते रहे हैं। इसके अलावा कथक सम्राट पद्म भूषण पंडित विरजू महाराज की अनुपस्थिति खलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें