प्रो. विजयनाथ मिश्रा का कहना है कि कला दीर्घा में 100 से अधिक कलाकार अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें हनुमान जी की छोटी से बड़ी कलाकृतियां लगाई जाएंगी। इसमें कई कलाकार ऑन द स्पॉट पेंटिंग बनाते नजर आएंगे। स्थानीय स्तर से लेकर देश, विदेश के कलाकारों की कलाकृतियां आने भी लगी हैं। कलाकारों के चयन आदि की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
इसे भी पढ़ें; Hanuman Janmotsav 2025: ये हैं गोस्वामी तुलसीदास के हाथों स्थापित हनुमान मंदिर, इनमें बाल हनुमान भी
अंतरराष्ट्रीय गैलरी में लगेंगी विदेशी कलाकारों की कलाकृतियां
छह दिन तक चलने वाली प्रदर्शनी में झारखंड, पंजाब, उड़ीसा, पुणे, कोलकाता आदि राज्यों के अलावा नेपाल, स्पेन, कोरिया, इटली, फ्रांस आदि देशों के 20 से अधिक कलाकार भी आएंगे। विदेशी कलाकारों की कलाकृतियां अंतरराष्ट्रीय गैलरी में लगी रहेंगी। इसमें बहुत से कलाकार खुद समारोह में मौजूद भी रहेंगे।