फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुर में सफाई निरीक्षक को बनाया बंधक

Sun, 07 Aug 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी और बदबू से गुस्साए शिवपुर क्षेत्र के संगमनगर कॉलोनी के नागरिकों का सब्र शनिवार को टूट गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे जैसे ही सफाई निरीक्षक पहुंचे उन्हें बंधक बना लिया। आश्वासन देने पर लोगों ने उन्हें छोड़ा। शिवपुर क्षेत्र के संगमनगर कॉलोनी के कूड़ा घर से कई दिनों से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। कूड़ा घर भरने के बाद बगल में खाली प्लाट पर कूड़ा गिराया जाने लगा। इससे दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। इसी बीच कूड़े में सफाईकर्मियों ने एक मरा कुत्ता भी रख दिया।
विज्ञापन


दुर्गंध लोगों के घरों तक पहुंचने लगी। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे जैसे ही सफाई निरीक्षक रमेश कुमार पहुंचे, नागरिकों ने बंधक बना लिया। आश्वस्त किया कि दो दिन सफाई करा दी जाएगी, इसके बाद उन्हें मुक्त किया। वहां पर तत्काल चूने का छिड़काव कर दवा डाली गई, तब दुर्गंध से निजात मिली। नागरिकों ने चेतावनी दी कि दो दिन में कूड़े का उठान नहीं हुआ तो नगर निगम कार्यालय पर नगर आयुक्त का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर नवीन सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता, विजय कुमार, रामबहादुर आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें