खंड स्तरीय प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर खेलेंगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। युवा कल्याण विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत शुक्रवार को खंड स्तरीय प्रतियोगिता बड़ागांव में हुई। बालिका जूनियर वर्ग के सौ और दो सौ मीटर दौड़ में सानिया बानो चैंपियन बनीं। खंड स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।
श्री हरिहर महादेव इंटर कॉलेज देवचंदपुर के मैदान में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में 1300 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सब जूनियर पुरुष वर्ग के सौ मीटर दौड़ में मोनू पाल, आठ सौ मीटर वर्ग में सुधाकर पटेल और कबड्डी में हमीरपुर जबकि बालिका वर्ग के सौ मीटर में सभ्यता पासवान, आठ सौ मीटर अंजू पासवान, कबड्डी में निमाइच की टीम प्रथम स्थान पर रही। पुरुष जूनियर वर्ग के सौ मीटर दौड़ में रौनक सिंह, दो सौ मीटर में सचेंद्र प्रताप, चार सौ मीटर में हर्ष सिंह, कबड्डी में भरथरा, वॉलीबॉल में सर्वीपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी में बड़ागांव, वॉलीबॉल में देवचंदपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुष सीनियर वर्ग के सौ मीटर दौड़ में दीपक कुमार यादव, कबड्डी में हमीरापुर और वॉलीबॉल में भरथरा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। उद्घाटन प्रधानाचार्य मृत्युंजय श्रीवास्तव और सहायक विकास अधिकारी बड़ागांव राजेश श्रीवास्तव ने किया। संचालन विवेक सिंह, धन्यवाद हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर अनुपम यादव, नंदलाल, धर्मराज, रमेश चंद मौजूद रहे।
फूटबॉल और इंडोर खेल आज खंडस्तरीय प्रतियोगिता के तहत शनिवार को हरिहर महादेव इंटर कॉलेज देवचंदपुर मैदान पर खेल प्रतियेागिता होगी। इसके तहत फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन और भारोत्तोलन की प्रतियोगिता होगी। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी खेलेंगे।