फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूनियन की पहल पर रेलकर्मियों को यूपीएस से मिली पुरानी पेंशन योजना जैसी गारंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

यूनियन की पहल पर रेलकर्मियों को यूपीएस से मिली पुरानी पेंशन योजना जैसी गारंटी
शिवगोपाल मिश्रा बोले-मान्यता चुनाव के बाद आठवें वेतनमान की लड़ाई लड़ेगा संगठन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि यूनियन की पहल पर रेलकर्मियों को यूपीएस से पुरानी पेंशन योजना जैसी गारंटी मिली है। नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन रेलकर्मियों के हित एवं अधिकार की लड़ाई लड़ता रहेगा। मान्यता चुनाव के बाद संगठन केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतनमान का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
शुक्रवार को कैंट स्टेशन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एआईआरएफ की सोच है कि एक उद्योग में एक यूनियन होनी चाहिए। ताकि कर्मचारियों के हित और सामूहिक अधिकारों की रक्षा की जा सके। इस दौरान 10 रेलकर्मियों को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथि विश्राम गृह में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि मान्यता चुनाव के बाद केंद्रीय सचिव से मिलकर आठवें वेतनमान के मुद्दे को उठाया जाएगा। एआईआरएफ सदैव कर्मचारी हितों की रक्षा की है, जिसकी बदौलत पुरानी पेंशन योजना की तर्ज पर यूपीएस पर सहमति बनी है। इस दौरान मंडल मंत्री आरके पांडेय, मंडल अध्यक्ष विभूति मिश्रा, जोनल सचिव एसयू साह, बसंत चतुर्वेदी, डाॅ. प्रदीप शर्मा, राजेश सिंह, शाखा सचिव सुनील सिंह, डीके सिंह, राजकुमार, एसके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें