फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुनिया में बढ़ रहे सनातन से दूसरे धर्मों को दिक्कत, तोड़ने का कर रहे षड्यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संस्कृति संसद में अनंत श्रीविभूषित निर्वाण पीठाधीश्वर स्वामी विशोकानंद भारती ने कहा कि संतों ने कहा कि दुनिया में सनातन के बढ़ते प्रभाव से अन्य धर्मों को दिक्कत हो रही है। इसलिए वह इसके खिलाफ तरह-तरह के षड्यंत्र कर रहे हैं। भारत विश्व गुरु के साथ इंद्र गुरु भी था। कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए शास्त्रों के आधार पर संवाद जरूरी है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष कैवल्य अवचिल देवाचार्य ने कहा कि दुनिया में सनातनी बढ़ रहे हैं। उनको सनातन अच्छा लग रहा है। मगर, अन्य धर्मों को इससे दिक्कत हो रही है। इसलिए इसको तोड़ने के लिए युवाओं के विचारों पर प्रहार कर रहे हैं। कहा कि युवा पीढ़ी को कैसे अपनी परंपरा से जोड़ें ये सोचना होगा। उनसे संवाद बढ़ाएं। स्वामी नरेंद्रानंद महाराज ने कहा कि हमें ग्रंथों को समझने और उनकी गलत व्याख्याओं से बचने की आवश्यकता है। सनातन गुरुकुलों को सरकारी अनुदान मिलना चाहिए। इसके लिए बजट और कोष भी बनना चाहिए। संस्कृति को जानने के लिए पढ़ना होगा, तभी संस्कृति जीवित रहेगी। मठ-मंदिरों का नियंत्रण सरकार से मुक्त कर समाज के हाथों में सौंपना चाहिए।

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामकमलाचार्य जी महाराज ने कहा कि शास्त्रों में सुधार करना विद्वानों का कार्य है। गोवा के संत पद्मश्री सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य ने कहा कि भारत ऋषियों, संतों, गुरुओं और माता-पिता की भूमि है। जब ये संस्थाएं मजबूत और पवित्र बनी रहेंगी, तभी भारत सुरक्षित रहेगा। गुजरात के विधायक हार्दिक पटेल ने कहा कि विदेशी ताकतें भारतीय युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। डॉ. चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी ने कहा कि हिंदू समाज के करोड़ों लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत है। महर्षि वैदिक शिक्षा संस्थान के ब्रह्मचारी गिरीश, स्वामी प्रबोधानंद, संत समिति के गुजरात के अध्यक्ष दिलीप देवाचार्य, स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती, प्रो. राम नारायण द्विवेदी, प्रो. रामचंद्र पांडेय ने विचार रखे।
विज्ञापन



ये रहे मौजूद
प्रो. नागेंद्र पांडेय, जगद्गुरु मौली सरकार, जनार्दन हरी, मनमोहन दास राधे-रोध बाबा, जगद्गुरु अविचलदेवाचार्य, सुनील देवधर, गोविंद शर्मा, अशोक तिवारी, प्रो. ओमप्रकाश सिंह, राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, श्रीमहंत राजेंद्र दास, लेखक और वैज्ञानिक डॉ. मधुसूदन उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र राय, साहित्यकार सर्वेश तिवारी, श्रीकाशी विद्वत् परिषद् के अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय, विधायक और आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकैलाशाचार्य, तिर्मठ के प्रधान पुरोहित पं. ऋषि प्रसाद सत्ती, डाॅ. हरिशंकर कंसाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें