फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति संसद : युवाओं को सरकार से जवाब मांगने का अधिकार है : संतु पान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संस्कृति संसद में चल रहे जेन-जी कॉन्क्लेव के दूसरे दिन यूथ लीडरशिप: वॉयस टू एक्शन विषय पर पश्चिम बंगाल के युवा विधायक संतु पान ने कहा कि अक्सर जेन-जी को आलसी और स्मार्टफोन में व्यस्त रहने वाली पीढ़ी कहा जाता है, लेकिन आज का युवा नई सोच रखने वाला और चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। कहा कि युवाओं को सरकार से जवाब मांगने का अधिकार है। टाटा पावर के सोशल इम्पैक्ट ग्रुप के चीफ भारत छाबड़ा ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण बेहद जरूरी हैं। बच्चों को अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने, सही सोच विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने पर ध्यान देना चाहिए। अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं को आधुनिक होने का मतलब केवल आधुनिक कपड़े पहनना नहीं, बल्कि विचारों का आधुनिक होना है। युवाओं को अपनी संस्कृति और जड़ों से हमेशा जुड़े रहना चाहिए। आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र बृजेश मानव, कवि डाॅ. शिव प्रकाश साहित्य ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें