Varanasi News: शास्त्री के व्यक्तिगत छात्रों का परीक्षा शुल्क पहले 3885 रुपये था, अब नए छात्रों को 2650 और पुराने छात्रों को 2550 रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क देना होगा। शास्त्री के संस्थागत छात्रों को पहले 1460 रुपये शुल्क निर्धारित था अब शास्त्री प्रथम सेमेस्टर के नवीन छात्रों को 880 व पुराने छात्रों को 780 रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क जमा करना होगा।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने वर्तमान सत्र से तीन शुल्क समाप्त कर दिए हैं। इसमें मुद्रण, क्रीड़ा और विकास शुल्क के 460 रुपये शामिल हैं। विश्वविद्यालय के इस कदम से छात्र-छात्राओं काे राहत मिलेगी। विश्वविद्यालय सहित संबद्ध महाविद्यालय और व्यक्तिगत छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वित्त समिति की संस्तुति पर कुलपति के आदेश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुल्क समाप्त कर दिया है। इसमें प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री और आचार्य के छात्रों को अब 460 रुपये कम शुल्क देना होगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के व्यक्तिगत छात्रों के शुल्क में भी कमी की गई है।
कक्षा
पुराना शुल्क
नया शुल्क
प्रथमा
1460
1000
पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष नवीन
1460
1000
पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष प्राचीन
1460
900
पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष
1460
900
उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष नवीन
1460
1000
उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष प्राचीन
1460
900
उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष
1460
900
शास्त्री
1460
900
आचार्य प्रथम सेमेस्टर प्राचीन
1710
1000
आचार्य प्रथम सेमेस्टर नवीन
1710
1100
आचार्य द्वितीय सेमेस्टर प्राचीन
1050
450
आचार्य तृतीय सेमेस्टर
1610
1000
आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर
1050
450
विज्ञापन
बोले अधिकारी
छात्रों की सुविधा के लिहाज से मुद्रण, क्रीड़ा और विकास शुल्क को समाप्त किया गया है। इससे विश्वविद्यालय और देश भर के संबद्ध महाविद्यालय के छात्रों को राहत मिलेगी। - प्रो. बिहारी लाल शर्मा, कुलपति, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय