फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालयः अब तीन अगस्त से होंगी परीक्षाएं, जानिए क्यों हुआ परीक्षा तिथि में बदलाव

Fri, 16 Jul 2021 09:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव परीक्षा केशलाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं अब तीन अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित कराई जाएंगी। इसमें विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के शास्त्री द्वितीय, तृतीय और आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं अब 29 जुलाई की जगह तीन अगस्त से होंगी। 30 जुलाई को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा के कारण परीक्षा तिथि में बदलाव किया गया है। शुक्रवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई प्रवेश समिति में परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन


सहायक कुलसचिव परीक्षा केशलाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं अब तीन अगस्त से 11 अगस्त तक आयोजित कराई जाएंगी। इसमें विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के शास्त्री द्वितीय, तृतीय और आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी। इसके अलावा बाकी छात्रों को प्रमोट किया जाएगा।

वहीं प्रदेश से बाहर के संस्कृत विद्यालयों के प्रथमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। प्रश्न उत्तर की अवधि केवल डेढ़ घंटे की रहेगी। प्रश्नपत्रों की संख्या में कोई कमी नहीं की जाएगी। प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं के संदर्भ में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जल्द ही उनकी भी घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन

शुरू हुई काशी विद्यापीठ की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षा

कोरोना काल में पहली बार छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं शुक्रवार से आरंभ हो गईं। आरटीपीसीआर जांच और कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को सीधे प्रवेश दिया, वहीं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं बिना मास्क के ही विश्वविद्यालय पहुंच गए। कक्ष निरीक्षकों की सख्ती के कारण छात्रों को मास्क लगाकर ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। तीन पालियों में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 

सुबह की पाली में विद्यार्थियों की भीड़ ज्यादा हो गई तो प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम ने उनसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया। बिना मास्क पहुंचे छात्रों को मास्क दिए गए। पहले दिन हुई परीक्षाओं में तीसरी पाली की परीक्षा के दौरान परिसर में थोड़ी ढिलाई नजर आई। पांच जिलों के केंद्रों पर हुई परीक्षाओं में दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थीं शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की संख्या का रिकार्ड बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन

छात्रा को था हल्का बुखार, अलग बैठाकर दिलाई गई परीक्षा

जगतपुर पीजी कॉलेज में सुबह की पाली में परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा का तापमान सामान्य से ज्यादा था। थर्मल स्क्रीनिंग में तापमान ज्यादा निकलने पर छात्रा को कुछ देर बिठाने के बाद दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई मगर तापमान सामान्य नहीं हुआ। छात्रा के अनुरोध करने पर केंद्र प्रभारी ने उसे अलग कक्ष में बैठाकर परीक्षा दिलाने का इंतजाम कराया। 

महाराज बलवंत सिंह महाविद्यालय गंगापुर के राजातालाब परिसर में शुक्रवार को प्रथम पाली में सुबह परीक्षा हुई। महाविद्यालय का दावा था कि परीक्षा कक्ष में बच्चों को दूर-दूर बैठाया गया था, लेकिन परीक्षा से निकलते समय और प्रवेश करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। छात्र-छात्राओं के लिए सेनिटाइजेशन की भी व्यवस्था नहीं की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें