फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: अब परिसर में ही होंगे नियुक्तियों के साक्षात्कार, इस वजह से लिया गया निर्णय

Tue, 05 Mar 2024 05:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Sampurnanand Sanskrit University: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की नियुक्तियों में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद अब परिसर में ही नियुक्तियों के साक्षात्कार कराए जाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में अब नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी मिलने पर चयन प्रक्रिया निरस्त होगी। 
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर होने वाली नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया अब विश्वविद्यालय परिसर में ही होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया। संस्कृत महाविद्यालय और विद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की नियुक्ति प्रक्रिया में लगातार गड़बड़ियों की शिकायत मिल रही थी। ताजा प्रकरण बलिया जिले के श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय रसड़ा का सामने आया था। लिफाफा खुलने से पहले ही चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के नाम, एक्सपर्ट के नाम सार्वजनिक हो गए थे। इस मामले में पैसे लेने, प्रबंधक के भाई के नियुक्त होने और शासनादेश व अधिनियम का भी उल्लंघन की शिकायत मिली थी।

कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि नियुक्तियों में अनियमितता की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसको ध्यान में रखते हुए संकायाध्यक्षों की बैठक के बाद कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के आदेश पर संबद्ध महाविद्यालयों में होने वाली नियुक्तियों के लिए साक्षात्कार व चयन समिति की बैठक अब विश्वविद्यालय परिसर में ही कराने का आदेश दिया गया है। इसके पहले जो भी नियुक्तियां हुई हैं और जिसमें भी शिकायतें मिली हैं उनकी जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


देश भर में हैं संबद्ध महाविद्यालय
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालय देश भर में हैं। संबद्ध महाविद्यालयों की संख्या 583 है। इसके साथ ही नेपाल भी संबद्ध महाविद्यालयों का संचालन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें