फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSVV: एक क्लिक पर शिक्षक और कर्मचारी की मिलेगी पूरी जानकारी, बिना अप्लाई किए छुट्टी पर जाना होगा असंभव

Tue, 09 Dec 2025 06:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कर्मचारियों के सभी सेवा रिकॉर्ड जैसे शिक्षा, परिवार, प्रशिक्षण और अवकाश की जानकारी को डिजिटल रूप में संग्रहीत करेगा। कर्मचारी ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे और अपने वेतन इतिहास की जांच कर सकेंगे। 
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अब एक क्लिक पर शिक्षक और कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मिल जाएगा। विश्वविद्यालय में इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। इसके तहत पोर्टल पर सभी का डाटा अपलोड किया जा रहा है। पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद सर्विस बुक पूरी तरह से डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


मानव संपदा पोर्टल कर्मचारी प्रबंधन, कर्मचारियों की संख्या, सेवानिवृत्ति, आवश्यकताओं और अतिरिक्त कर्मचारियों के पुन: आवंटन जैसी प्रक्रियाओं में मदद करेगा। कर्मचारियों के सभी सेवा रिकॉर्ड जैसे शिक्षा, परिवार, प्रशिक्षण और अवकाश की जानकारी को डिजिटल रूप में संग्रहीत करेगा। कर्मचारी ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे और अपने वेतन इतिहास की जांच कर सकेंगे। 

बिना अप्लाई किए छुट्टी पर जाना असंभव होगा। कर्मचारी अपनी ई-सर्विस बुक और अन्य जानकारी को ऑनलाइन एक्सेस और अपडेट कर सकते हैं। कुलसचिव राकेश कुमार के अनुसार मानव संपदा पोर्टल पर सभी कार्मिकों को कोड प्राप्त कराया जा चुका है। शासन की ओर से हर बुधवार को पोर्टल के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की जा रही है। पोर्टल पर कार्मिकों का डेटा अपलोड किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें