Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र गुटों में पुलिस की मौजूदगी में मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान असलहा लहराया गया। उधर, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया है।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में पुलिस की मौजूदगी में छात्र गुटों में मारपीट हो गई। परिसर के सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की घटना कैद हुई है। आरोप है कि पिस्टल भी लहराए गए। पीड़ित छात्रों का समूह ने सिगरा थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया।
विज्ञापन
पांडेयपुर निवासी गौरव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों प्रकाश पाल, आशीष मौर्या और शोभित गोलू के साथ एलएलएम का रिजल्ट लेने काशी विद्यापीठ गया था। हास्टल के स्टैंड के पास बातचीत कर रहे थे कि इस बीच सेंट्रल लाइब्रेरी की ओर से मोनू सिंह और अंकित मिश्रा पहुंचे और गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू करने लगे। मोनू के हाथ में पिस्टल थी। पिस्टल दिखाकर मोनू ने धमकी दी और भाग गया।
उधर, मारपीट की सूचना पर काशी विद्यापीठ चौकी पुलिस पहुंची और छात्रों को हटाया बढ़ाया। तब तक दोनों पक्ष से एक बार फिर छात्र आपस में टकरा गए। छात्रावास के बाहर मारपीट का सीसीटीवी फुटेज का वीडियो भी वायरल है।
विज्ञापन
सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फोर्स तैनात कर दी गई है। सुरक्षा के संबंध में विवि प्रशासन से वार्ता चल रही है।