फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि बदली

Fri, 15 Dec 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रनेताओं के विरोध के चलते गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव की तिथि में बदल दी गई। अब 30 दिसंबर को मतदान कराने की घोषणा की गई है। चुनाव अधिकारी प्रो. हरिशंकर पांडेय ने चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।  
विज्ञापन


संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन ने 19 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव कराने की घोषणा की गई थी, जिसका छात्रनेताओं ने विरोध शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय में अभी दाखिले की प्रक्रिया ही पूरी नहीं हुई।

ऐसे में छात्रसंघ चुनाव कराना ठीक नहीं होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि छात्रनेताओं की मांग पर मतदान की तिथि बदल दी गई है। अब चुनाव के लिए 17 दिसंबर को मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। सूची पर आपत्तियां लेने और उनके निस्तारण की अंतिम तिथि 19 दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


20 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन और नामांकन पत्र का वितरण किया जाएगा। 21 दिसंबर को नामांकन होगा। 25 दिसंबर को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 26 को नाम वापसी और प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 30 दिसंबर को मतदान, परिणामों की घोषणा और शपथ ग्रहण समारोह होगा।

छात्रसंघ चुनाव की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए एमएड के छात्रों ने गुरुवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना था कि वे एमएड् के नियमित छात्र हैं लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। सत्र 2016 की निर्वाचन सूची में भी उनका नाम नहीं था, जिस कारण मतदान से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान 27 दिसंबर को

student union election - फोटो : AmarUjala
रिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को चुनाव अधिकारी डॉ. विजय राय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके अनुसार 27 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 17 दिसंबर को सुबह 10 से दोपहर बाद चार बजे तक नामांकन होगा। 18 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच, वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक नाम वापसी होगी। उसी दिन शाम चार बजे शेष उम्मीदवारों की पदवार सूची जारी की जाएगी। 27 को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान और शाम तीन बजे से मतगणना होगा। उसी दिन परिणाम की घोषणा भी की जाएगी।

गंगापुर में 22 को होगा मतदान
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर स्थित परिसर में सत्र 2017-18 के छात्रसंघ निर्वाचन की तिथि चुनाव अधिकारी प्रोफेसर रामप्रकाश द्विवेदी द्वारा गुरुवार को जारी कर दी गई है। 21 दिसंबर को नामांकन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सुबह 10 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक होगा। 22 दिसंबर को नाम वापसी प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा और 23 दिसंबर दिन शनिवार को सुबह नौ बजे से दो बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू की जाएगी तथा 23 दिसंबर को ही परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इस चुनाव में दो परिसर प्रतिनिधि चुने जाने है। यह जानकारी कुलानुशासक व निदेशक गंगापुर परिसर प्रोफेसर शंभू उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें