संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में शास्त्री प्रथम, द्वितीय सेमेस्टर और आचार्य तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जानी हैं। विश्वविद्यालय से जुड़े यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में 650 कॉलेज संबद्ध हैं। इसी क्रम में परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से देशभर में बने 300 केंद्रों पर सेमेस्टर परीक्षा कराने की तैयारी है। फरवरी के पहले सप्ताह में प्रस्तावित परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की फाइनल सूची तैयार की जा रही है। केंद्रों की सूची और परीक्षा की तिथि गणतंत्र दिवस के बाद घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
संस्कृत विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में शास्त्री प्रथम, द्वितीय सेमेस्टर और आचार्य तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जानी हैं। इसमें प्रथम, तृतीय सेमेस्टर के लिए परीक्षा फार्म 20 जनवरी तक भरवाए जाएंगे जबकि द्वितीय सेमेस्टर के लिए जल्द ही फार्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू होनी है।
विश्वविद्यालय से जुड़े यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में 650 कॉलेज संबद्ध हैं। इसमें तीनों परीक्षाओं में करीब 24 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से छात्र संख्या के अनुसार करीब 300 केंद्र बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र का कहना है कि परीक्षा फार्म भरवाए जाने सहित केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराई जा रही हैं। वेबसाइट पर भी परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड करवाई जाएगी। जल्द ही शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि भी जारी कर दी जाएगी।