फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दो मार्च को संस्कृत विवि के मुख्य भवन में मनेगा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल भी होंगी शामिल

Tue, 02 Feb 2021 05:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह दो मार्च को मनाया जाएगा। पहले जहां समारोह के वर्चुअल आयोजन की बात चल रही थी, वहीं अब यह तय हो गया है कि आयोजन मुख्य भवन में मनाया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने समितियों के संयोजकों संग बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। हालांकि मुख्य अतिथि के नाम पर तो अभी फैसला होना बाकी है लेकिन समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी।

योग साधना केंद्र में कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान 16 समितियों के संयोजक, सह संयोजकों ने कुलपति को तैयारियों से अवगत कराया। कुलपति ने कहा कि हम सभी के लिए दीक्षांत समारोह एक महापर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं संस्कृत के आधार स्तम्भ में ज्ञान के गंगा की धारा का संदेश इस संस्था के माध्यम से ही जाना चाहिए। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्य भवन में आयोजित होने वाले समारोह में 200 लोग ही शामिल होंगे। कुलपति ने सभी समितियों से जुड़े संयोजकों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

साथ ही यह भी कहा कि जल्द ही एक और बैठक की जाएगी। बैठक का संचालन कुलसचिव राजबहादुर, धन्यवाद ज्ञापन उपकुलसचिव केशलाल ने किया। बैठक में प्रो रमेश कुमार द्विवेदी ,प्रो. के सी दुबे, प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. हरिशंकर पान्डेय, डॉ. सूर्यकांत, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. हरप्रसाद दीक्षित,प्रो. आशुतोष मिश्र, प्रो. महेंद्र कुमार,डॉ. विमल त्रिपाठी ,शशीन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें